छत्तीसगढ़

3. रेलवे स्टेशन में पकड़ाया दो गांजा तस्कर, लाखों रूपए का गांजा जब्त

रायपुर।  राजधानी के रेलवे स्टेशन में जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 लाख का गांजा जब्त किया है।

जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों में बड़े पैमाने पर चौकसी बरती जा रही है, इसके चलते जगह-जगह चेकिंग जारी है। चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 और 6 के दुर्ग छोर में दो युवक ट्रॉली बैग लेकर संदिग्ध हालत में खड़े है। जिससे पुलिस की टीम उन दोनों संदिग्धों के पास जाकर पूछताछ किया, तो आरोपियों ने अपना नाम शंकर मंडल 26 वर्ष व प्रशांत हरिजन 22 वर्ष बताया।

दोनों आरोपी कुंजमुड़ा उड़िसा के रहने वाले बताए। पुलिस ने आरोपियों की बैग की तलाशी ली तो उन दोनों के पास से कुल 38 किलो गांजा मिला। जिसकी कीमत करीब 3 लाख 80 हजार रूपए के आसपास बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया सारनाथ एक्सप्रेस से शंकरगढ़ उत्तरप्रदेश जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिए है।

 

Related Articles

Back to top button