छत्तीसगढ़

5. बदमाशों ने किराना व्यवसायी से लूटे 2 लाख रूपए, पुलिस जांच में जुटी

जशपुर।  जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पाकरगांव में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यापारी को ठोकर मारकर गिराते हुए दो लाख रूपए लेकर भाग निकले। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुट गए है।

बता दें कि व्यापारी राजेन्द्र प्रसाद गोयल शनिवार की रात करीब 8 बजे पाकरगांव स्थित गौरी किराना स्टोर नामक दुकान बंद करके अपने पोते के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच दो बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से पल्सर गाड़ी से ठोकर मारकर व्यापारी राजेंद्र गोयल के पास रखे बैग को छीनकर फरार हो गए। बैग में तकरीबन 2 लाख रुपये और दुकान की चाबी थी. जिस पर आरोपियों ने हाथ साफ किया।

वहीं घटना के बाद पीड़ित ने चिल्लाया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित व्यापारी ने थाने में आकर शिकायत की। पीड़ित की शिकायत के बाद एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर आस-पास के लोगों से पूछताछ किया। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों को शिनाख्त कर कार्रवाई करने की बात कही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button