छत्तीसगढ़

2. नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने सरकार को किया आगाह, कहा- कम नहीं होना चाहिए आदिवासियों का आरक्षण

रायपुर। आरक्षण के मुद्दे पर प्रदेश जारी सियासत के बीच नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने सरकार को आगाह किया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और दूसरे प्रदेशों की स्थिति भिन्न है. हमारी मांग है कि आदिवासियों को मिलने वाला 32 प्रतिशत आरक्षण यथावत रहे

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ के परिवेश में सोचना चाहिए. मुख्यमंत्री ने ओबीसी को 27% आरक्षण देने की बात कही थी. आरक्षण को लेकर इस सरकार को अपनी नीति तय करनी चाहिए, लाइन तय करना चाहिए. हील-हवाला नहीं करना चाहिए. प्रदेश के मंत्री और विधायकों के विषय पर अन्य राज्यों के दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि शराबबंदी के विषय को भी चार साल हो गए हैं. उसके लिए बनाई गई कमेटी ने कितने राज्यों का दौरा दिया, और क्या परिणाम रहा.

बता दें कि आदिवासी मंत्री कवासी लखमा ने मीडिया से चर्चा में कहा है कि सरकार के मंत्री और विधायक आरक्षण को लेकर अन्य राज्यों का दौरा करेंगे. इसके अलावा विषय पर अगले माह विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी आदिवासियों को 32 प्रतिशत आरक्षण दिलवा कर रहेगी.

 

Related Articles

Back to top button