5. PDS दुकानों से राशन गायब, दुकान संचालकों पर दर्ज होगा केस

रायपुर : प्रदेश के राशन दुकानों (CG PDS Scame) से सिर्फ चावल ही नहीं शक्कर, नमक, चना और गुड़ का भी गोलमाल हुआ है। 13 दिसंबर को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संचालक ने जिलों में कराए गए सत्यापन और विभागीय डेटाबेस के स्टॉक का अंतर जारी किया है, जिसमें बड़ी मात्रा में स्टॉक में अंतर सामने आया है। प्रदेश के सभी उचित मूल्य दुकानों में सितंबर तक के बचत स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया गया है।
दुकान छोड़ने वालों पर भी होगी कार्रवाई
कुछ राशन दुकानों में तकनीकी कारणों, डेटा अपलोड की समस्या की वजह पर कार्रवाई की गई है। इसके बाद नए संचालकों को दुकान आवंटित की गई है। उनके पूर्व दुकान संचालक द्वारा स्टॉक हस्तांतरित न करने की वजह से विभागीय डेटाबेस में बचत स्टॉक में संशोधन किया गया है तो इसका जांच प्रतिवेदन मुख्यालय में भेजने को कहा गया है। निर्देशित किया गया है कि पुराने दुकान संचालक पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया की जाए।
68930 चावल3359 शक्कर
5063 नमक
बचत स्टॉक की मात्रा में बड़ा अंतर
सितंबर की स्थिति में राज्य में संचालित 13,391 उचित मूल्य दुकानों में से 18 उचित मूल्य दुकानों को छोड़कर शेष सभी उचित मूल्य दुकानों में चावल के स्टॉक की जांच कराई जा चुकी है। विभागीय डेटाबेस में सितंबर की बचत मात्रा खाद्य निरीक्षक मॉड्यूल से जिले द्वारा दर्ज की गई बचत स्टॉक की मात्रा में बड़ा अंतर देखने को मिला है। जांच में पाया गया कि प्रदेश के 33 जिलों की 13373 राशन दुकानों में 68930 मीट्रिक टन चावल, 13284 दुकानों में 3359 मीट्रिक टन शक्कर, 13271 दुकानों में 5063 मीट्रिक टन नमक कम पाया गया। इसके अलावा 29 जिलों के 7979 राशन दुकानों में 3210 मीट्रिक टन चना, 7 जिलों के 1969 राशन दुकानों में 506.25 मीट्रिक टन गुड़ कम मिला है।



