छत्तीसगढ़

4. दिवाली पर क्यों बनाई जाती है जिमीकंद यानी सूरन की सब्जी? इसके फायदे आपको कर देंगे हैरान

दिवाली के मौके पर सभी घरों में कई स्वादिष्ट पकवान तैयार किए जाते हैं. ऐसे में कई लोग दिवाली पर जिमीकंद यानी सूरन की सब्जी खाना पसंद करते हैं. वहीं ज्यादातर घरों में दिवाली की रात सूरन की सब्जी बनाने का भी रिवाज होता है. हालांकि क्या आप दिवाली पर जिमीकंद की सब्जी बनाने की असली वजह जानते हैं. साथ ही क्या आप जिमीकंद खाने के फायदों से भी वाकिफ हैं.

वैसे तो त्योहारों पर लोग अक्सर अपनी मनपसंद डिश का सेवन करते हैं. मगर दिवाली की रात जिमीकंद की सब्जी बनाने का कनेक्शन सीधा इस त्योहार से ही होता है. जिसके कारण दिवाली के दिन टेबल पर तमाम स्वादिष्ठ डिश होने के बावजूद लोग जिमीकंद की सब्जी खाना नहीं भूलते हैं. तो आइए जानते हैं दिवाली पर जिमीकंद की सब्जी खाने की वजह और इसके फायदों के बारे में.

दिवाली पर जिमीकंद की सब्जी बनाने का कारण

दिवाली पर जिमीकंद का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. वहीं मान्यताओं के अनुसार दिवाली पर जिमीकंद खाने से घर में सुख और समृद्धि आती है. दरअसल जिमीकंद का फल जड़ से काटने के बावजूद फिर से उग जाता है. जिसके चलते जिमीकंद को सुख और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है.

जिमीकंद के गुण
पोषक तत्वों से भरपूर जिमीकंद को एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी तत्वों का बेस्ट सोर्स माना जाता है. वहीं दिवाली के अलावा आम दिनों में भी जिमीकंद की सब्जी का सेवन अक्सर किया जाता है. ऐसे में जिमीकंद की बढ़ती मांग के कारण कई जगहों पर इसकी खेती भी शुरू कर दी गयी है. बता दें कि जिमीकंद का स्वाद काफी हद तक अरबी की तरह होता है. हालांकि जिमीकंद खाने से कुछ लोगों के गले में जलन भी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिमीकंद का सेवन सीमित मात्रा में करना बेहतर रहता है.

जिमीकंद के फायदे
जिमीकंद का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. कहा जाता है कि जिमीकंद खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है. वहीं पोषक तत्वों से भरपूर जिमीकंद शरीर में खून की कमी पूरी करने में भी सहायक होता है.

इसके अलावा जिमीकंद खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत रहता है और पेट में गैस या कब्ज की शिकायत नहीं होती है. साथ ही जिमीकंद बॉडी का मेटाबॉलिज्म कंट्रोल करके वजन कम करने में भी मदद करता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. अमन प्रकाश न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Related Articles

Back to top button