4. सोलर हाई मास्ट लाईट से रौशन होंगे 150 गांव के चौराहे, बिजली की भी होगी बचत

जगदलपुर : जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर क्रांति हुई है। पहली बार इतने बड़े पैमाने पर नवीनीकरण ऊर्जा का उपयोग हो रहा है। सोलर योजनाएं न केवल पेयजल और सिंचाई के लिए उपयोगी साबित हो रही है, ग्रामीण क्षेत्रों को रौशन करने की दिशा में भी उपयोगी साबित हुई हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य अक्ष्य ऊर्जा विकास अभिकरण की ओर से कई योजनाएं बड़े पैमाने पर पूरे जिले में आरंभ की गई है। यह सुचारू रूप से चलती रहें, इसके लिए प्रभावी मानिटरिंग की जा रही है। बस्तर जिले में 434 ग्राम पंचायत हैं, जिसमें से पहले चरण में 150 गांव में हाई मास्ट लाइट(Solar high mast lights)से रौशन किया जाएगा।
विभाग के मुताबिक, अब तक 83 सोलर हाईमास्ट लाइट(Solar high mast lights)लगाया गया जा चुका हैं। इनके माध्यम से गांव के प्रमुख चौराहे रौशन हुए हैं। अन्य गांव में दो से तीन माह के भीतर काम पूर्ण करने की बात विभाग की ओर से की जा रही है। सोलर साईट लगने से गांव भी अब शहर की तरह चमक रहे हैं। यह कार्य पंचायत एजेंसियों के माध्यम से क्रेड़ा विभाग की ओर से किया जा रहा है।
सार्वजनिक स्थलों पर अपराध कम
ग्रामीणों ने बताया कि सोलर हाईमास्ट लाइट(Solar high mast lights) लगने से गांव के सार्वजनिक स्थलों में अपराध कम हो गए हैं। लोग देर शाम तक बैडमिंटन, वालीबाल जैसे खेल खेलते हैं। सोलर हाईमास्ट लगने से अब गांवों के चौराहा रौशन हो गया। रोशनी का एक पक्ष यह है कि इससे सब कुछ रोशन हो रहा है। इनके माध्यम से बिजली की भी बचत हो रही है।
मास्ट लाईट की बिजली से गांव रौशन और बिजली की बचत
इस संबंध में डीडी सिदार, कार्यपालन अभियंता, क्रेडा ने कहा, प्रत्येक विधान सभा के 50-50 गांव में सोलर हाई मास्ट लाईट लगाया जा रहा है। पहले चरण में 150 गांव को शामिल किया गया है।



