छत्तीसगढ़

6. राज्य स्तरीय जेल लोक अदालत कल : केंद्रीय जेल रायपुर में होगा आयोजन, विचाराधीन बंदियों के मामलों का करेंगे निराकरण

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देश पर 15 अक्टूबर को राज्य के विभिन्न जेलों में निरूद्ध बंदियों की रिहाई के संबंध में राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत में विचाराधीन बंदियों के प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा. सीजेएम, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के न्यायालय में लंबित मामलों का निराकरण किया जाएगा.

इसके अलावा प्रतिबंधात्मक धाराओं से संबंधित मामले जो कार्यपालक दण्डाधिकारी, एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में लंबित हैं, उनका निराकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा. राज्य स्तरीय आयोजित वृहद जेल लोक अदालत आयोजन के क्रम में 15 अक्टूबर को केंद्रीय जेल रायपुर में राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत का शुभारंभ न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी, न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, छग राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा सुबह 10.30 बजे किया जाएगा.

केंद्रीय जेल रायपुर से ही वीसी के माध्यम से कार्यपालक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों में स्थित जेलों से जुड़कर संबंधित राज्य स्तरीय जेल लोक अदालत की स्थिति से अवगत होंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button