1. रात 12 बजे के बाद नहीं मना पाएंगे न्यू ईयर पार्टी का जश्न… सरकार ने लिया कड़ा फैसला, होगी सख्त कार्रवाई

हर थाने को दो पेट्रोलिंग गाडि़यां
31 दिसंबर की रात के लिए हर थाने को 2-2 अतिरिक्त पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा 10 क्यूआरटी टीम अलग-अलग इलाकों में तैनात रहेगी। इसके प्रभारी भी बनाए गए हैं। पूरी व्यवस्था में 600 से ज्यादा पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा टीआई, सीएसपी, एडिशनल एसपी की भी ड्यूटी रहेगी।
ज्यादा साउंड पर होगी कार्रवाईपार्टी के दौरान डीजे और साउंड सिस्टम की आवाज कोर्ट के आदेशानुसार होंगे। तय डेसीबल से ज्यादा आवाज में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए थानों में डीजे की आवाज मापने वाले यंत्र दिए गए हैं। रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
नवा रायपुर जाने वालों पर रहेगी नजर
शहर के अधिकांश युवक-युवतियां नए साल में नवा रायपुर जाते हैं। इस दौरान नशा करते हैँ। बाइक रेसिंग-राइडिंग के अलावा हुड़दंग भी करते हैं। इसलिए पुलिस नवा रायपुर जाने वाले वाहनों पर ज्यादा फोकस करेगी। नवा रायपुर के लिए अलग से पेट्रोलिंग वाहन, क्यूआरटी लगाया गया है। माना, राखी और मंदिरहसौद इलाके में आउटर में नशे की पार्टी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



