खेल

3. 36 National Games 2022: छत्तीसगढ़ की बेटी ने किया कमाल, आकर्षी कश्यप महिलाओं के एकल सेमीफाइनल में पहुंची

36 National Games 2022: छत्तीसगढ़ की बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप ने महिला एकल सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है. वर्त्तमान में यह मुकाबला गुजरात के गाँधीनगर में चला रहा है. इस मुकाबले में स्टार शटलर कामनवेल्थ मेडलिस्ट आकर्षी कश्यप ने क्वॉर्टर फाइनल में नेहा पंडित को हराया है.

36वें नेशनल गेम्स-2022 गुजरात से छत्तीसगढ़ राज्य के लिए एक और उत्साहवर्धक खबर आई है. गांधीनगर में चल रही महिलाओं की बैडमिंटन सिंगल्स मुकाबले में छत्तीसगढ़ की स्टार शटलर कामनवेल्थ मेडलिस्ट आकर्षी कश्यप सेमीफाइनल में पहुंच गयी. सुश्री आकर्षी ने प्री-क्वार्टर में तंसीम मीर को 21-17,21-14 और क्वार्टर फाइनल में नेहा पंडित को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-14,16-21,21-18 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है. अगस्त महीने में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में बैडमिंटन की आकर्षी नई सितारा बन गई. आकर्षी ने सिल्वर मेडल जीतकर पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया था. जिसके बाद उनके शहर दुर्ग ने उनका जोरदार स्वागत किया था.

कॉमनवेल्थ में पदक हासिल करने के अलावा आकर्षी की उपलब्धियों की बात करें तो अंडर 15 सिंगल्स नेशनल चैंपियन, अंडर 17 और 19 सिंगल्स में दो बार नेशनल चैंपियन जैसे खिताब आकर्षी के खाते में हैं. इसके साथ ही उन्होंने खेलो इंडिया में गोल्ड मेडल, एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल और बहरीन इंटरनेशनल चैलेंज में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. आकर्षी कश्यप अब कुल 50 गोल्ड मेडल, 23 सिल्वर मेडल, 15 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं.

अकार्षी कश्यप भारत की नंबर एक और दुनिया में 57वें स्थान पर हैं. पूरे छत्तीसगढ़ को उनपर बहुत गर्व है. 21 वर्षीय आकर्षी कश्यप ने ब्रिटेन के बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने अपने आपको साइना नेहवाल और पीवी सिंधु जैसी खिलाड़ियों के टक्कर में ला खड़ा किया है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button