छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक बच्चे ही नही बल्कि बड़े एवं बुजुर्ग भी शामिल होकर ले रहे खेल का आनंद – गोपाल धीवर

आज के इस आधुनिक परिवेश में जहां लोग अपने पारंपरिक खेलो को भूलते जा रहे हैं ऐसी स्थिति में शासन के द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन कर पारंपरिक खेलों को अग्रणी रूप से शामिल करते हुए खेल महोत्सव का आयोजन किया जाना सराहनीय कदम है

  • एम. डी. आरिफ की रिपोर्ट

गोढ़ी आरंग। छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं खेल भावना का विकास करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022 का आयोजन पूरे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में किया जा रहा है I जो कि छत्तीसगढ़ सरकार की एक सराहनीय पहल है I आज के इस आधुनिक परिवेश में जहां लोग अपने पारंपरिक खेलो को भूलते जा रहे हैं ऐसी स्थिति में शासन के द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन कर पारंपरिक खेलों को अग्रणी रूप से शामिल करते हुए खेल महोत्सव का आयोजन किया जाना सराहनीय कदम है इसी क्रम में ग्राम पंचायत गोढी की विभिन्न छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेलो की सभी वर्गों की प्रतिभागियों के द्वारा,बहुत बढ़ चढ़कर भाग लिया गया,जिसमें कार्यक्रम की शुभारंभ ग्राम गोढी की समस्त ग्रामीणजन,राजीव युवा मितान क्लब,शाला प्रबंधन विकास समिति, सभी शालाओं की शिक्षक गण आदि सभी विशिष्ट जनों की गरिमामयी उपस्थिति में, मां सरस्वती,भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना तथा छत्तीसगढ़ राज्य गीत के साथ किया गया। खेल के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए शिक्षा विभाग से खेल के एक्सपर्ट शिक्षकों को खेल के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है I साथ ही साथ विकास खंड के प्रत्येक जोन के लिए जोन प्रभारियों की नियुक्ति कर खेलों के आयोजन की निगरानी की जा रही है I

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में मुख्य रूप से फुगड़ी, रस्साकशी, गिल्ली डंडा, पिटठुल, शंखली, लंगडी दौड़, खो- खो, बाटी, बिल्लस गेंडी दौड़, भंवरा, लंबी कूद आदि पारंपरिक खेलों को बड़े ही चाव से खेला जा रहा है I इन खेलों में ना केवल बच्चे बल्कि बड़े लोग एवं बुजुर्ग लोग भी शामिल होकर खेल का आनंद ले रहे हैं

खेल का आयोजन तीन अलग-अलग उम्र अनुसार कैटिगराइज कर महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग कराया जा रहा है I ग्राम पंचायत स्तर से विजेताओं का जोन स्तर पर फिर ब्लॉक स्तर,जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर विजेता खिलाड़ियों द्वारा खेल आगे बढ़ाया जाएगा एवं विजेता खिलाड़ियों को शासन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा I

जिसमें प्रमुख रूप से गोपाल धीवर ( छत्तीसगढ़ प्रदेश सरपंच संघ अध्यक्ष एवं सरपंच ग्राम पंचायत गोढ़ी ), फग्गू लाल वर्मा (जा.ज.से.समिति-अध्यक्ष) श्रीमती लक्ष्मी धीवर (पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत गोढ़ी),कु. सुषमा नागरची (ग्राम पंचायत गोढ़ी-सचिव)कोमल कुमार वर्मा (क्रीड़ा प्रभारी) रुपसिंह साहू ( क्रीड़ा प्रभारी) पुरानीक मनहरे ,प्रमुख ग्रामीण जन – बाबूलाल बैस ,बिसाहू धीवर ,मनोज यादव,मिलाप बैस, विश्राम साहू ,भागीरथी धीवर ,द्वारिका वर्मा ,फिरत धीवर , चैनू धीवर,अशवन सेन,रेनलाल रात्रे एवं महिलाएं- मनोरमा बैस,रुखमणी बैस, मनिषा बैस, रुखमणी वर्मा, कविता बैस,गीता बैस,अनिता ध्रुव, प्रमिला बैस, मनिषा धीवर, दुलारी धीवर, सोनिया धीवर, मीरा धीवर, झरना धीवर, चंचल चंद्राकर, संध्या वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, सीमा बैस , कुमारी धीवर, कुसुम धीवर, लक्ष्मी साहू,किरण बैस, मंजुला वैष्णव, अनिता बैस, कुंती यादव, योगेश्वरी वैष्णव,निर्मला धीवर, भारती बैस, योगेश्वरी ध्रुव, कामेश्वरी निर्मलकर,सरोज यादव, युवा मितान क्लब गोढ़ी-मिथलेश धीवर,जानी वाकर पाल, मनोरमा बैस, दिनेश बैस, भूवनेश्वर बैस, मुरली ध्रुव,डिगेश्वर बैस,जीत्तु धीवर, मिथिलेश साहू,दौलत यादव, मनोज धीवर,हरिश निर्मलकर,निखिल बंजारे, संजय वैष्णव, ओंकार सेन,तोरण सेन, मुकेश वर्मा, गोविंद लहरी , चंद्रेश धीवर, यशवंत साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button