EC Press Conference today: 3 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, समझिए गुजारत-हिमाचल का गणित
दोनों राज्यों में चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखा जाएगा। दरअसल, आने वाले दिनों में त्योहार आ रहे हैं। वहीं सर्दियों का मौसम शुरू हो रहा है। इन्हें ध्यान में रखते हुए तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

चुनाव आयोग शुक्रवार 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। माना जा रहा है कि इस दौरान गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। माना जा रहा है कि गुजरात में दो चरणों में और पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में एक चरण में वोटिंग हो सकती है। चुनाव आयोग की टीम ने पिछले दिनों दोनों राज्यों का दौरा किया था और सभी पक्षों की राय ली थी। दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है। गुजरात पर खासतौर पर नजर है, क्योंकि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य है। भाजपा ने यहां अभी अपनी पूरी ताकत लगा रखी है। गुजरात में आम आदमी पार्टी भी ताकत लगा रही है। वहीं दोनों राज्यों में कांग्रेस कमजोर नजर आ रही है।
Assembly Election dates: LIVE Updates
माना जा रहा है कि दोनों राज्यों में चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखा जाएगा। दरअसल, आने वाले दिनों में त्योहार आ रहे हैं। वहीं सर्दियों का मौसम शुरू हो रहा है। इन्हें ध्यान में रखते हुए तारीखों का ऐलान किया जाएगा। गुजरात में दिवाली का त्यौहर धूमधाम से मनाया जाता है। इसके बाद शादियों का सीजन चालू हो जाएगा। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद चुनाव प्रचार में तेजी आएगी। ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लग जाएगी।
गुजरात विधानसभा इलेक्शन 2022
गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीट हैं। अभी भाजपा के पास 107 विधायक हैं। वहीं कांग्रेस के पास 69 सीट हैं। गुजरात में कुल 4.35 करोड़ मतदाता हैं।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
हिमाचल में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। मौजूदा स्थिति में भाजपा के पास 44 सीटें हैं। 21 सीटों के साथ कांग्रेस यहां भी विपक्ष में है। 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को 48.79 फीसदी वोट मिले थे। हिमाचल प्रदेश में 50.26 लाख वोटर्स हैं, इनमें 24.57 लाख महिला मतदाता है। 2017 में कुल 74.2 फीसदी वोटिंग हुई थी।



