कांग्रेस में उठापटक के बीच राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का संग्राम जोरों पर
आज राहुल गांधी केरल के मलप्पुरम से आगे के लिए कूच कर गए हैं। मलप्पुरम में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग और कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए।

- एम.डी. आरिफ की रिपोर्ट
रायपुर | कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद की उठापटक और राजस्थान में चल रहे सीएम कुर्सी के घमासान के बीच राहुल गांधी का भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ संग्राम जोरों पर है। पार्टी में चल रही इस तनावपूर्ण स्थिति से दूर राहुल गांधी तो अपनी भारत जोड़ो यात्रा में मगन दिख रहे हैं। वे कभी फुटबाल खेल रहे है तो नौका चला रहे हैं। बता दें कि, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 20वां दिन है।
राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान भाजपा की केन्द्र सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। कल ही उन्होंने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि ….
आज बड़े उद्योगपतियों का अरबों का क़र्ज़ माफ़ किया जा रहा है।
लेकिन, अगर एक किसान या छोटा व्यापारी, छोटा सा भी क़र्ज़ न लौटा पाए तो उसे ‘Defaulter’ बता कर जेल में डाल देते हैं।
भारत जोड़ो यात्रा, हर अन्याय के खिलाफ़ है। राजा के ये ’दो हिंदुस्तान’ भारत स्वीकार नहीं करेगा।



