छत्तीसगढ़

8. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है लाल चावल, इन बीमारियों में है फायदेमंद

 आमतौर पर सभी लोग सफेद चावल का इस्तेमाल बहुत ज्यादा करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाल चावल भी होते हैं और ये सेहत के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होते हैं। लाल चावल को वीडी राइस या रेड कार्गो राइस के नाम से भी जाना जाता है। लाल चावल में लाल रंग एंथोसायनिन नामक प्राकृतिक द्रव्य के कारण होता है। कुछ स्थानों पर बैंगनी रंग का चावल भी पाया जाता है। जानें लाल चावल खाने से सेहत को क्या फायदे होते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
लाल चावल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर की कोशिकाओं के क्षरण को कम करता है। लाल चावल में मौजूद एंथोसायनिन शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करता है।

लाल चावल में होता है फाइबर

लाल चावल फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, जो स्वस्थ पाचन तंत्र को बनाए रखने के लिए आवश्यक है। यह डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। फाइबर पाचन में सहायता करता है, कब्ज को रोकता है। लाल चावल का नियमित सेवन करने से शरीर में शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल

लाल चावल सामान्य सफेद चावल की तुलना में ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी नियंत्रित रहता है। लाल चावल आयरन, जिंक, मैग्नीशियम और बी विटामिन जैसे आवश्यक पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है। इसके अलावा एनीमिया की रोकथाम के लिए भी ये अहम भूमिका निभाता है।

शरीर की बढ़ती है इम्यूनिटी

लाल चावल के सेवन से शरीर की इम्यूनिटी विकसित होती है। इसमें मौजूद जिंक रोग प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने में मदद करता है। यह कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button