छत्तीसगढ़

9. प्रार्थना सभा के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, कई लोग घायल, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक प्रार्थना सभा के दौरान दो गुटों के बीच विवाद बढ़कर हिंसक झड़प में बदल गया। यह घटना तोंगपाल थाना क्षेत्र के साडरापाल गांव की बताई जा रही है, जहां सभा के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआती बहस धीरे-धीरे बढ़ती गई और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस झड़प में कई ग्रामीण घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही तोंगपाल थाना पुलिस तुरंत गांव में पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Back to top button