हथकरघा दिवस, महेश देवांगन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधि मंडल
छत्तीसगढ़ देवांगन समाज के प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री निवास पहुंचे

रायपुर | हाथकरघा दिवस के अवसर पर प्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद भी ज्ञापित किया कि विगत वर्ष बुनकरों के मज़दूरी दर में 20 प्रतिशत की वृद्धि की ।एवं बुनकरों के विकास के लिए विभिन्न लंबित माँग के विषय में भी चर्चा की गई । इस महत्वपूर्ण अवसर पर हाथकरघा का एक मॉडल स्मृति स्वरूप मुख्यमंत्री जी को भेट की गई ।
इस अवसर माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने प्रदेश के समस्त बुनकरों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।तथा विगत दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में उल्लेखित नालंदा के बुनकर तथा हाथकरघा वस्त्रों की वैश्विक माँग के संबंध में भी चर्चा की गई ।तथा बुनकरों के विकास के विषय में सरकार की प्राथमिकता पर ज़ोर दिया ।
इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से महेश देवांगन , धनेश देवांगन, पुरूषोत्तम देवांगन, रामगोपाल देवांगन ,सेवकराम देवांगन, शैलेश देवांगन ,अवधराम देवांगन , गजेंद्र देवांगन , नरेंद्र देवांगन , एवं डॉ लक्ष्मीनारायण देवांगन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।



