Uncategorizedछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण का आयोजन किया शिक्षा विभाग सुकमा ने

समस्त शिक्षको को शिक्षादूत व ज्ञानदूत सम्मान दिया गया।

नवीन गोंदी की रिपोर्ट

कोंटा। जिला शिक्षा विभाग सुकमा ने शिक्षक दिवस पर स्वामी आत्मानंद उत्कृस्ट अंग्रेजी माध्यम हायर सेकण्डरी स्कूल कोंटा में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण का आयोजन किया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सुकमा हरीश कवासी पहुंचे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि हम सर्वपल्ली डॉ राधकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मानते है शिक्षको का हमारे राष्ट्र निर्माण में मुख्य योगदान देते है इसीलिए कहा गया है गुरु ब्रम्हा गुरु विष्णु गुरु महेश्वर परम् ब्रम्ह तस्मै गुरुवे नमः। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने अपने समस्त गुरुजनो का सम्मान किया।

समस्त शिक्षको को शिक्षादूत व ज्ञानदूत सम्मान दिया गया।

 

जिंसमे विशिष्ट अतिथि के रूप में जगन्नाथ साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सुकमा ,सुन्नम नागेश अध्यक्ष जनपद पंचायत कोंटा ,देवली बाई अध्यक्ष जनपद पंचायत छिंदगढ़ ,आयति कलमू अध्यक्ष जनपद पंचायत सुकमा ,मौसम जया अध्यक्ष नगर पंचायत कोंटा , माड़बी बबिता अध्यक्ष नगर पंचायत दोरनापाल , की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी सुकमा ने सभी का आभार प्रकट किया।

……

Related Articles

Back to top button