छत्तीसगढ़

1. पिता ने अपने 10 माह के बच्चे को गला दबाकर मारा, फिर फंदे पर लटकाया

फिंगेश्वर।   शुक्रवार को ब्लॉक के ग्राम गनियारी में एक पिता ने अपने ही 10 माह के बच्चे का गला घोंटकर फांसी के फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मर्म कायम कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत फिंगेश्वर निवासी दौलत राम बंजारे अपने बच्चे को लेकर दो दिन लापता था। गुरुवार रात को आरोपी पिता अकेले घर आया तो परिजनों ने 10 माह के बच्चे ऋषभ बंजारे के बारे में पूछा। इस पर आरोपी ने बताया कि उन्होंने बच्चे को फांसी पर लटका दिया है। इसके बाद परिजनों ने आसपास व जंगल में बच्चे की खोजबीन की। गनियारी के जंगल में पेड़ पर लटका हुआ बच्चे का शव मिला। परिजनों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। पिता ने पुत्र को क्यों मारा यह अज्ञात है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी दौलत बंजारे से पूछताछ कर रही है। इस हृदय विदारक घटना से ग्राम सहित पूरे क्षेत्रवासी अचंभित है। सूत्रों के अनुसार आरोपी आदतन नशेड़ी है।

Related Articles

Back to top button