छत्तीसगढ़

5. रायपुर में महिलाओं को रोजगार देने के नाम पर ठगी, नारी शक्ति संगठन की संचालिका के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर:  रायपुर में महिलाओं को रोजगार देने के नाम पर ठगी और उनके नाम से खाता खोलने वाले मामले में संज्ञान लेते हुए नारी शक्ति संगठन की संचालिका शोभा ठाकुर के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में FIR दर्ज कर ली है।

जांच में अब तक खुलासा हुआ है कि शोभा ठाकुर ने भाठागांव Busp और Ews मकान में रहने वाली 10 महिलाओं के नाम से लालपुर स्थित कर्नाटक बैंक में खाता खोले। इन खातों में 17 करोड़ 80 लाख रुपए से ज्यादा की रकम का लेनदेन हुआ है । पीड़ित महिलाओं ने बताया कि नारी शक्ति संगठन की संचालिका शोभा ठाकुर ने बैंक खाता खुलवाकर एटीएम पासबुक और उनके नाम से सिम खुद रख लिए।

इस मामले में खातों का उपयोग महादेव सट्टा एप या काले धन को ट्रांसफर करने की आशंका है। साथ ही दूसरे बैंकों में बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम से खाता खोले जाने का संकेत भी मिल रहा है। रकम की लेनदेन इतनी बड़ी है की इसमें Eow और Ed भी जांच में उतर सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button