रेलवे एक साथ 18 ट्रेनों में लगाएगी अतिरिक्त कोच, त्योहार में नहीं होगी बर्थ की समस्या
बर्थ की स्थिति को देखते हुए ही रेलवे ने 18 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इसके तहत दुर्ग- निजामुद्दीन द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस में दुर्ग से 28 अक्टूबर तक और निजामुद्दीन से 29 अक्टूबर तक एक एसी- थ्री कोच लगाए जा रहे हैं।

बिलासपुर । त्योहारी सीजन में ट्रेन की प्रतीक्षासूची से चिंतित यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। रेलवे ने इस सीजन को ध्यान में रखकर एक साथ 18 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा दे रही है। कुछ में मंगलवार से अतिरिक्त कोच लगा दिए गए हैं और कुछ पांच व छह अक्टूबर से सुविधा मिलने लगेगी।
आगामी दिनों में दशहरा पर्व, दीपावली व छठ पर्व है। इसे देखते हुए अभी से ट्रेनों में बर्थ की समस्या होने लगी। बर्थ की स्थिति को देखते हुए ही रेलवे ने 18 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।
इसके तहत दुर्ग- निजामुद्दीन द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस में दुर्ग से 28 अक्टूबर तक और निजामुद्दीन से 29 अक्टूबर तक एक एसी- थ्री कोच लगाए जा रहे हैं। इसी तरह दुर्ग- नवतनवा एक्सप्रेस में दुर्ग से पांच से 28 अक्टूबर तक और सात से 30 अक्टूबर तक, दुर्ग – कानपुर एक्सप्रेस में दुर्ग से 30 अक्टूबर तक और कानपुर से 31 अक्टूबर तक, दुर्ग- नवतनाव एक्सप्रेस में दुर्ग से छह से 27 अक्टूबर तक और नवतनवा एक्सप्रेस में 29 अक्टूबर तक एक – एक स्लीपर कोच लगाए जाएंगे।
इसके अलावा दुर्ग – अजमेर एक्सप्रेस, दुर्ग- उधमपुर एक्सप्रेस, दुर्ग- भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस, दुर्ग – अंबिकापुर एक्सप्रेस, अंबिकापुर- शहडोल एक्सप्रेस, कोरबा- अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस व बिलासपुर- इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस में एक- एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जा रहे हैं। बिलासपुर – भगत की कोठी एक्सप्रेस, बिलासपुर- बीकानेर एक्स्प्रेस, बिलासपुर- भोपाल एक्सप्रेस, बिलासपुर- रीवा एक्सप्रेस में एक – एक एसी- थ्री कोच 31 अक्टूबर व एक नवंबर तक लगे रहेंगे।



