छत्तीसगढ़

7. हिमाचल प्रदेश की जनता को 10 गारंटी देने का एलान, CM भूपेश बघेल बोले- सत्ता में आते ही कांग्रेस पूरा करेगी वादा

हिमाचल प्रदेश के चीफ ऑब्जर्वर और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने 10 गारंटी देने का एलान किया। सीएम भूपेश बघेल, पार्टी के राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला की मौजूदगी में कांग्रेस ने हिमाचल की जनता के लिए यह घोषणाएं की। शिमला के पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में बघेल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम को लागू किया जाएगा। वहीं 2 रुपये किलो में गोबर की खरीदी भी की जाएगी।

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि हिमाचल की महान जनता को आज हम 10 गारंटी दे रहे हैं। हम हर गारंटी को पूरा कर आपके बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल और हिमाचल के आने वाले कल को सुनहरा बनाएंगे। अब हिमाचल के विकास की रुकी हुई रफ़्तार को पुनः वही गति देने का समय है जो स्व. वीरभद्र सिंह ने दी थी। उन्होंने कहा कि हिमाचल का संकल्प-कांग्रेस ही विकल्प है। कांग्रेस सत्ता में आते ही अपने सभी चुनावी वायदों को पूरा करेगी। छत्तीसगढ़ के गोबर खरीदी और बिजली बिल हाफ योजना को हिमाचल प्रदेश में भी लागू करने की घोषणा कांग्रेस ने की है।

हिमाचल के लिए यह है 10 गारंटी 
सीएम भूपेश बघेल ने हिमाचल की जनता के लिए 10 गारंटी जारी किया है, जिसमें पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली, महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये, 300 यूनिट बिजली फ्री, 5 लाख युवाओं को रोजगार, बागवान फलों की कीमत तय करेंगे, युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपये का स्टार्ट अप फंड, मोबाइल क्लीनिक से हर गांव में मुफ्त इलाज, हर विधानसभा में 4 अंग्रेजी मीडियम स्कूल, गाय-भैंस पालकों से हर दिन 10 लीटर दूध की खरीदी, 2 रुपये किलो में गोबर की खरीदी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button