छत्तीसगढ़

5. नीम की चाय सेहत से लेकर स्किन की समस्याओं के लिए है रामबाण इलाज, जानें इसके कमाल के फायदे

नीम स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। नीम औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में नीम का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। नीम के सेवन से खून तो साफ होता ही है। साथ ही ये हमारी स्किन में ग्लो भी लाता है। लेकिन नीम की तरह ही इसकी पत्तियों से बनी चाय का सेवन करने से सेहत और स्किन को कई तरह के लाभ मिलते है। नीम की चाय में फ्लेवोनोइड्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी वायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी यौगिक पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। नीम की चाय एक कड़वी हर्बल चाय है, जिसका उपयोग आयुर्वेद में इलाज के रूप में किया जाता है। नीम की चाय तनाव को दूर करने में मदद करती है। साथ ही नीम की चाय पीने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। तो आइए जानते हैं नीम की चाय का सेवन करने से सेहत और स्किन को मिलने वाले फायदे के बारे में –

नीम की चाय पीने के फायदे –

1. इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नीम की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नीम की चाय में कई ऐसे तत्त्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही ये शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

2. तनाव को दूर करने में फायदेमंद
तनाव को दूर करने के लिए नीम की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नीम की चाय में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो तनाव को दूर करने में मददगार साबित होते है।
3. खून साफ करने में फायदेमंद
खून साफ करने के लिए नीम की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नीम की चाय पीने से शरीर का खून साफ होता है, जिससे शरीर कई बीमारियां दूर रहती है।
4. स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर करने में फायदेमंद
स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर करने के लिए नीम की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नीम की चाय शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करती है। जिससे स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button