राष्ट्रीय

हाथ में तिरंगा, बसंती चोला; गिरफ्तारी की आशंका में इंकलाबी हुई AAP

दिल्ली के शराब घोटाले में पूछताछ के लिए सीबीआई हेडक्वार्टर बुलाए गए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शक्ति प्रदर्शन किया। सिसोदिया कार्यकर्ताओं संग रोड शो करते हुए सीबीआई हेडक्वार्टर की ओर निकले।

नई दिल्ली- दिल्ली के शराब घोटाले में पूछताछ के लिए सीबीआई हेडक्वार्टर बुलाए गए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शक्ति प्रदर्शन किया। घर से मां का आशीर्वाद लेकर निकले सिसोदिया रोड शो करते हुए सीबीआई हेडक्वार्टर की ओर निकले। बसंती चोला ओढ़े सिसोदिया क्रांति के गीतों के बीच हाथ में तिरंगा लेकर हजारों कार्यकर्ताओं के साथ निकले। गिरफ्तारी की आशंका के बीच आम आदमी पार्टी ने इससे सियासी संदेश देने की भरपूर कोशिश की है।

घर से निकलते समय सिसोदिया को पत्नी ने तिलक लगाया तो मां ने ‘बसंती चोला’ देकर उन्हें आशीर्वाद दिया। बर्फी खाकर उन्होंने अपना मुंह भी मीठा किया। घर से निकलते ही सिसोदिया मीडियाकर्मियों के सामने भाजपा पर बरसे। उन्होंने दावा किया कि गुजरात में भाजपा की सरकार हार रही है और आम आदमी पार्टी जीतने जा रही है। सिसोदिया ने यह भी कहा कि गुजरात चुनाव की वजह से ही उन्हें जेल भेजने की कोशिश की जा रही है। 

Related Articles

Back to top button