छत्तीसगढ़

7. एजिंग के लक्षणों को कम करती है फिटकरी, जान लें ये भी 5 फायदे

फिटकरी नमक के समान दिखाई देती है, जिसका इस्तेमाल कुकिंग और मेडिकल उद्देश्यों के लिए किया जाता है. यह ट्रांसपरेंट होती है और इसमें किसी भी तरह की कोई गंध नहीं होती. इसके कई प्रकार हैं जैसे पोटैशियम फिटकरी, सोडा फिटकरी, अमोनियम फिटकरी आदि. आयुर्वेद में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है और इसे शुभ्रा कहा जाता है. कॉस्मेटिक्स में भी फिटकरी का प्रयोग होता है क्योंकि इसमें एस्ट्रिंजेंट और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं. स्किन के लिए इसे बहुत फायदेमंद माना जाता है और ऐस भी कहा जाता है कि यह एजिंग के लक्षणों को कम करने में फायदेमंद हैं. इसके अलावा भी इसके कई लाभ हैं. आइए जानें फिटकरी के फायदों के बारे में.

फिटकरी के फायदे क्या हैं?
मेडिकल न्यूज टुडेके अनुसार फिटकरी बैक्टीरियोस्टेटिक भी है, यानी यह बैक्टीरिया को ग्रो होने से रोकती है और प्रिजर्वेटिव के रूप में इसे लाभदायक बनाती है. पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स में बैक्टीरियल ग्रोथ को भी यह कम कर सकती है. इसके अन्य लाभ इस प्रकार हैं:

घावों को ठीक करने में मददगार- फिटकरी सूजन को कम करने और घावों को हील कर के स्किन को सामान्य टेक्सचर में वापस लाने में फायदेमंद है. ऐसा इसकी एस्ट्रिंजेंट और हीलिंग प्रॉपर्टीज के कारण होता है.

माउथ अल्सर को हील करे- माउथ अल्सर आमतौर पर जीभ, होंठों और गालों आदि में होता है. फिटकरी अपनी हीलिंग प्रॉपर्टीज के कारण माउथ अल्सर को जल्दी ठीक करने में फायदेमंद होती है.

काली खांसी को करे दूर- काली खांसी के लिए भी फिटकरी एक बेहतरीन मेडिसिन है. फिटकरी फेफड़ों में बलगम के जमाव को रोकती है। जिससे इस समस्या से राहत मिल सकती है.

पाइल्स के उपचार में फायदेमंद- पाइल्स का कारण अक्सर अनहेल्दी लाइफस्टाइल को माना जाता है. इससे रेक्टम एरिया में वैन्स में सूजन हो सकती है, जिससे ब्लीडिंग की आशंका बढ़ सकती है. फिटकरी इस समस्या में उपचार के लिए एक बेहतरीन रेमेडी है.

एक्ने कम करे- फिटकरी में एस्ट्रिंजेंट और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है, ऐसे में कुछ लोग इसका इस्तेमाल ऑयली स्किन और एक्ने को कम करने के लिए करते हैं. हालांकि, इसके बारे में कोई रिसर्च मौजूद नहीं है जो यह बता पाए कि एक्ने के लिए फिटकरी एक प्रभावी उपचार है.

Related Articles

Back to top button