छत्तीसगढ़

3. ठंड से बचने के लिए सिर तक ओढ़ लेते हैं कंबल तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं

सर्दियों का आगाज़ हो चुका है। कई जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है, तापमान भी कम होता जा रहा है। खासकर रात के समय टेंपरेचर काफी कम हो जाता है। ऐसे में ठंड से बचने के लिए लोग अक्सर सोते समय कंबल को पूरे सिर तक ओढ़ लेते हैं। मगर ऐसा करना लोगों के लिए भारी पड़ सकता है। कंबल को पूरे सिर तक ओढ़ने से कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। खुद को पूरी तरह से कवर करके सोने से ब्रेन में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। इससे शरीर में कई तरह की बीमारियां घर कर सकती हैं।

फेफड़ों पर असर
अगर आप सिर से पांव तक खुद को ढक कर सोते हैं तो यह आपके लिए काफी घातक हो सकता है। ऐसा करके सोने से फेफड़ों पर असर पड़ता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो जो लोग कई महीनों तक इस तरह से सोते हैं, उनके फेफड़े सिकुड़ने लगते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि फेफड़ों में गैस एक्सचेंज कम हो जाता है और इससे अस्थमा, डिमेंशिया, सिरदर्द जैसी समस्याएं होने की आशंका होती है।

श्वसन संबंधी समस्याएं
जब हम सिर तक कंबल ढक लेते हैं, तो हमें आसपास मौजूद फ्रेश ऑक्सीजन नहीं मिल पाता। कंबल के अंदर जो ऑक्सीजन मौजूद होती है उसी को बार-बार लेने छोड़ने की प्रक्रिया करते हैं, इस वजह से अशुद्ध हवा हमारे शरीर में चली जाती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन पर भी प्रभाव पड़ता है और श्वसन संबंधी समस्याएं भी होने लगती हैं।

त्वचा से जुडी बीमारियां
बता दें कि कंबल और रजाई में बैक्टीरिया सबसे ज्यादा पनपते हैं। ऐसे में यदि आप पूरे सिर तक अपने आपको कम्बल से ढक कर सोते हैं, तो इससे स्किन में डस्ट के पार्टिकल्स चले जाते हैं और इससे त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

मोजे पहनने से भी होती है समस्याएं
यदि आप सर्दी के दिनों में मोजे पहन कर सोते हैं, तो सावधान हो जाएं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इससे भी ब्लड सर्कुलेशन कम हो सकता है और शरीर का तापमान बढ़ सकता है। इससे मांसपेशियों में खिंचाव होता है और पैरों में झनझनाहट और जकड़न भी होने लगती है। इसलिए आपको रात के समय मोजे पहनकर नहीं सोना चाहिए।

सफोकेशन की समस्या
खुद को पूरी तरह से कम्बल से ढक कर सोने के कारण सबसे ज्यादा घबराहट और घुटन की समस्या होती है। ऐसा करने से सफोकेशन होने लगता है और सांस लेने में भी दिक्कत होने लगती है। ठंड के दिनों में घरों में वेंटिलेशन प्रॉपर नहीं हो पाता है, क्योंकि खिड़की और दरवाजे हम बंद रखते हैं। ऐसे में अगर आप रजाई या कंबल अपने सिर तक ढक लेते हैं, तो इससे सफोकेशन होने की संभावना होती है।

Related Articles

Back to top button