छत्तीसगढ़

4. पुलिस जवान की ताबड़तोड़ फायरिंग से कवर्धा में मचा हड़कंप

 कवर्धा ।   शराब के नशे में धुत्त एक पुलिस जवान ने देर रात अपनी सर्विस राइफल से कवर्धा में कई जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं इस मामले में एसपी अभिषेक पल्लव ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी जवान को गिरफ्तार कर राइफल जब्त कर लिया है।

साथ ही जवान को सस्पेंड कर दिया गया है और आगे इस पुलिस आरक्षक के खिलाफ बर्खास्तगी की भी कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा कि, कोमल कुर्रे जवान पहले से ही शादीशुदा है, लेकिन अन्य लड़की के साथ उसका अवैध संबंध था। युवती ने कुछ दिनों पहले ही जवान के खिलाफ 376 का मामला दर्ज कराया था।

आरोपी जवान की ड्यूटी क्वेशचन पेपर की सुरक्षा के लिए नगर के कन्या स्कूल के बाहर लगाई गई थी। जहां से निकलकर बीती रात उसने पहले ढाबे के पास फिर पेट्रोल पंप के पास 7 बार फायरिंग किया उसके बाद अपने ही घर के बाहर फायरिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button