रुप कुमारी के लिए झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक सुधीर सामंतराय ने किया धुआंधार प्रचार…

विकास नंद की रिपोर्ट….
लोकसभा चुनाव के लिए जैसे जैसे मतदान का समय नजदीक आ रहा है भाजपा के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए कमर कसकर मैदान में उतर चुके हैं और आमजन के बीच जाकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं इसी क्रम में महासमुन्द भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुधीर सामंतराय भाजपा प्रत्याशी रुप कुमारी चौधरी के पक्ष में प्रचार करते हुए महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं इस संबंध में सांमतराय ने कहा कि वह लगातार आमजन के बीच पहुंचकर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दे रहे हैं तथा महासमुन्द लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक वोट करने के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं सामंतराय कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ सबका विकास की मंशा से देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना से कार्य कर रहे हैं पिछले दस वर्षों से केंद्र में मोदी सरकार की सरकार है जो सभी वर्गों के सर्वागिंण विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है
देश को उन्नति और प्रगति के मार्ग पर ले जाने के लिए फिर से मोदी सरकार की आवश्यकता है इस बार प्रदेश में और केन्द्र में दोनों जगह भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार है और इस बार भाजपा महासमुन्द लोकसभा सहित पूरे 11 लोकसभा सीटों पर अपना परचम लहराएगी यह तय है।



