छत्तीसगढ़

6. 100 दवाएं खाने के बाद भी पेट नहीं हो रहा साफ? सिर्फ 3 दिन दूध में मिलाकर पिएं देसी चीज, मिनटों में निकाल फेंकेगा गंदगी

वर्तमान समय में लोगों की लाइफस्टाइल और खान-पान बुरी तरह बिगड़ गया है. इसकी वजह से बड़ी तादाद में लोग कब्ज यानी पेट साफ न होने की शिकायत करते हैं. पेट साफ न होना एक गंभीर समस्या है, जिसे लेकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. कई महीनों तक आपका पेट साफ न हो, तो खतरनाक बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है.

कब्ज होने पर लोगों का पेट साफ नहीं होता है. कई बार लोगों को मलत्याग करने में काफी जोर लगाना पड़ता है और इसके बावजूद उनके पेट में गंदगी रह जाती है.

कब्ज का सही समय पर इलाज न कराया जाए, तो बवासीर, अल्सर, फिशर समेत कई दर्दनाक और खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं. कब्ज से राहत पाने के लिए लोग तमाम तरह की दवाएं और चूरन खाते रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कब्ज की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है.

डॉक्टर की मानें तो आयुर्वेद में कई घरेलू नुस्खों को कब्ज से छुटकारा दिलाने में बेहद कारगर माना जाता है. इनमें अरंडी का तेल (Castor Oil) सबसे ज्यादा पावरफुल माना जा सकता है. इसे अंग्रेजी में कैस्टर ऑयल कहा जाता है. इस तेल में औषधीय गुण होते हैं, जो कब्ज की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं.

रात को आधा गिलास दूध में 3 ढक्कन अरंडी का तेल मिलाकर लगातार 3 दिन तक पीने से चमत्कारी फायदा मिल सकता है. इससे कब्ज से छुटकारा मिल सकता है और पेट तीन दिन में ही चकाचक हो सकता है. यह देसी तेल हमारा पाचन तंत्र दुरुस्त कर सकता है. आयुर्वेद में इस तेल का इस्तेमाल कई परेशानियों से राहत दिलाने में किया जाता है.

आयुर्वेद एक्सपर्ट की मानें तो कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए लोगों को खूब पानी पीना चाहिए और फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए. इसके साथ ही अरंडी के तेल का घरेलू नुस्खा भी ट्राई करना चाहिए. ऐसा करने से पेट में जमी गंदगी साफ हो सकती है और काफी अच्छा रिजल्ट मिल सकता है.

हालांकि अगर आपको कब्ज की समस्या कई सालों से है और तमाम तरीके अपनाने के बाद भी फायदा नहीं मिल रहा है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराना चाहिए. कब्ज को छोटी बीमारी न समझें और इसे गंभीरता से लें. ऐसा करना आपकी सेहत के लिए घातक हो सकता है.

Related Articles

Back to top button