छत्तीसगढ़

1. होली के जश्न के बीच चाकु से गोदकर युवक की हत्या

रायपुर।   छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यंहा होली के जश्न के बीच भाठागांव इलाके में युवक की चाकु से गोदकर हत्या कर दी गई है। युवक की लाश सोनकर बाड़ी में पड़ी हुई मिली। युवक के शरीर पर 12 से ज्यादा वार के निशान मिले हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार भाठागाव BSUP कॉलोनी निवासी मोहित सोनकर की लाश सोनकर बाड़ी भाठागांव इलाके में पड़ी मिली। जिसके बाद वंहा के निवासियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है। फिलहाल हत्या के आरोपी और हत्या का कारण दोनों अज्ञात हैं.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button