छत्तीसगढ़

5. बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा, जानें क्यों मनाते हैं विजयादशमी

Dussehra 2022 Wishes:  कल 5 अक्टूबर को दशहरा पर्व बेहद धूम-धाम से मनाया जाएगा. हिंदू धर्म में विजय दशमी व दशहरा का बहुत महत्व माना गया है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन जगह-जगह मेले लगते हैं. रावण दहन किया जाता है. यदि आप दशहरे पर अपने दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को बधाई भेजना चाहते हैं तो इस खास अंदाज में उन्हें शुभकामना संदेश भेज सकते हैं.

बुराई रूपी रावण का सर्वनाश हो
सभी के मन में श्रीराम का वास हो
दशहरा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

असत्य पर सत्य की जीत हो,
अधर्म पर धर्म पड़े हमेशा भारी
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

अन्याय पर न्याय की विजय हो,
अच्छाई की रोशनी से दूर हो बुराई का अंधकार
विजय दशमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

बुराई का हो विनाश
दशहरा लाए खुशियों की आस
संकटों और दुखों का हो नाश
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

भगवान राम आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने का आशीर्वाद दें.
आपके जीवन से सभी तरह से संकट दूर हों.
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

क्यों मनाते हैं विजयादशमी
हिंदू धर्म में विजयादशमी या दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है. मान्यता के अनुसार, इस दिन श्री राम ने अत्याचारी रावण का वध किया था. उसके बाद से लोग प्रत्येक वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्षम की दशमी तिथि को वजयादशमी मनाते हैं. इस दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला जलाया जाता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button