8. इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए लहसुन का सेवन, गंभीर हो सकते हैं परिणाम

भारतीय भोजन में लहसुन एक ऐसी चीज है जो लगभग हर तरह के खाने में उपयोग होती है। पर फिर चाहे वह सब्जी हो, दाल का तड़का हो या फिर चटनी। पर क्या आप जानते हैं कई तरह के लाभकारी गुण होने के बावजूद भी इसका सेवन आपके लिए नुकसान दायक साबित हो सकता है।
जी हां एंटी.बायोटिक, एंटी.वायरल जी गुण होने के बावजूद कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें लहसुन का सेवन खतरनाक साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं किन 6 लोगों के लिए लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।
लहसुन में कौन-कौन से गुण होते हैं
लहसुन में एंटी.बायोटिक, एंटी.वायरल, एंटी.फंगल, मैंगनीज, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम और विटामिन जैसे गुण पाए जाते हैं. लहसुन हार्ट के मरीजों के लिए बेहदलाभकारी माना जाता है। फिर भी लहसुन का जरूरत से ज्यादा सेवन हानिकारक हो सकता है।
इन लोगों को नहीं करना चाहिए लहसुन का सेवन
एसिडिटी की समस्या होने पर
जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है, उन्हें लहसुन का सेवन सोच-समझकर करना चाहिए। वो इसलिए क्योंकि कब्ज यानि एसिडिटी होने पर आपको पेट फूलने और दर्द की शिकायत हो सकती है। ऐसे में अगर आप लहसुन का सेवन करते हैं तो आपकी समस्या और अधिक बढ़ सकती है।
मुंह से बदबू की शिकायत होने पर
अगर आपको मुंह से बदबू आने की समस्या है तो उस स्थिति में भी आपको लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि लहसुन का उपयोग आपकी समस्या और अधिक बढ़ा सकता है।
सिरदर्द की समस्या होने पर
अगर आपको सिरदर्द की समस्या अक्सर बनी रहती है, तो इस स्थिति में भी लहसुन का सेवन आपकी समस्या और अधिक बढ़ा सकती है। खासतौर पर कच्चे लहसुन का उपयोग भूलकर भी न करें।
एलर्जी की समस्या होने पर
अगर आपको किसी भी तरह की एलर्जी होती है। फिर वह त्वचा संबंधी एलर्जी हो या कोई और। ऐसे में आपको लहसुन के उपयोग से बचना है। लहसुन के उपयोग से आपको चेहरे पर चिक्कते आदि की समस्या बढ़ सकती है।
पेट दर्द की समस्या
लहसुन का जरूरत से ज्यादा उपयोग आपको पेट में जलन की समस्या को और अधिक बढ़ा सकता है। यानी अगर आपको भी पेट में जलन की समस्या बनी रहती है तो इस स्थिति में लहसुन के उपयोग से बचना चाहिए।



