छत्तीसगढ़

4. अधिकारियों को मिला प्रमोशन, इन पदों पर हुए पदस्‍थ

रायपुर।   छत्‍तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में अखिल भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की पदोन्‍नति का आदेश जारी कर दिया है।

इन वन सेवा अधिकारियों की पदोन्‍नति के बाद उनकी पोस्टिंग को लेकर भी कयास लगना शुरू हो गए हैं। दोनों ही बैच के अफसरों के के पास छत्‍तीसगढ़ राज्‍य के अलग-अलग वन क्षेत्रों में कार्य करने की क्षमता हैै।

राज्‍य सरकार ने आदेश में वर्ष 2006 बैच के आईएफएस अधिकारियों को मुख्‍य वन संरक्षक और 2010 बैच के आईएफएस अफसरों को वन संरक्षक के रूप में पदोन्‍नति दी है।

आदेश के अनुसार 2006 बैच के आईएफएस अधिकारियों में विवेक आचार्य, राजू अगासिमनी, माथेश्वरण वी, अरुण प्रसाद पी, डॉ. केनियल हाऊतोली मैचियो और प्रभात मिश्रा को पदोन्नति दी गई है।

इसी तरह 2010 बैच सतोविशा समाजदार को वन संरक्षक के रूप में पदोन्नति मिली है और आईएफएस इमोतेमसु आओ को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है।

अफसरों की जमावट अब वन विभाग में भी

बता दें कि छत्‍तीसगढ़ में दिसंबर 2023 में नई सरकार का गठन हुआ है। प्रदेश में भाजपा की सरकार के गठन के बाद मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय अपने हिसाब से प्रशासनिक जमावट कर रहे हैं।

हाल ही में छत्‍तीसगढ़ में कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। अब साय सरकार का वन विभाग की ओर ध्‍यान हैं। वन विभाग में अफसरों के तबादले की सुगबुगाहट तेज हो गई है।

राज्‍य सरकार ने अभी बैच 2006 और 2010 के अफसरों को पदोन्‍नति दी है। जिनकी पोस्टिंग को लेकर भी महकमे में कयास लगने शुरू हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button