छत्तीसगढ़

6. भाजपा को बड़ा झटका, एक साथ 100 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, विधायक ने गमछा पहनाकर किया स्वागत

बीजापुर :  छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं और कार्यकर्ताओं का दल-बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी बीच अब बीजापुर जिले में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां करीब 100 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। विधायक विक्रम मंडावी ने इन सभी को गमछा और माला पहनाकर स्वागत किया।

मिली जानकारी के अनुसार ये सभी लोग संन्ड्रापल्ली क्षेत्र में कार्यकर्ता के रुप में सक्रिय थे। संन्ड्रापल्ली क्षेत्र को भाजपा का गढ़ माना जाता है। चुनावों में यहां पार्टी को सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं।

Related Articles

Back to top button