भारत के बड़े किसान नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का निधन

कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत के सबसे बड़े किसान नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता आनंद कुमार बघेल का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है सोमवार सुबह 6 बजे उन्होंने रायपुर के बालाजी अस्पताल में ली अंतिम सांस वह पिछले 3 महीने से बीमार चल रहे थे हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर दीपक जायसवाल ने बताया कि नंदकुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ और कमजोर थे।

डा गोजु पाल ने बघेल के निधन पर जताया दुख
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोजू पाल ने नंद कुमार बघेल के निधन पर जताया दुख उन्होंने बताया कि नंदकुमार बघेल छत्तीसगढ़ के एक ऐसे किसान नेता थे जिन्होंने अपने पूरे जीवन काल में संघर्ष किया है संघर्ष के दौरान वे जेल भी गए फिर भी अपने आंदोलन से कभी पीछे नहीं हटे उन्होंने बताया कि उनके साथ उन्होंने काफी लंबा समय बिताया है और उनके साथ काम किया नंद कुमार बघेल हमेशा कहते थे कि लोगों को रोटी की जरूरत है परमाणु की नहीं।



