छत्तीसगढ़

9. पेट में जमी चर्बी को काट देगी लहसुन, बस 5 तरीके से करना है सेवन, छूमंतर होगा Belly Fat

वेटलॉस करना वास्‍तव में बहुत मुश्किल है। स्ट्रिक्ट डाइट और जिम में घंटों पसीना बहाने में पसीने छूट जाते हैं। इसके बाद भी निराशा ही हाथ लगती है। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हो गए हैं। इसके लिए आजमाए हुए नुस्‍खों का भी शरीर पर कोई असर नहीं है, तो आयुर्वेद का तरीका अपनाएं।

आयुर्वेद में लहसुन वेटलॉस करने का सबसे प्रभावी तरीका माना गया है। इसमें कई औषधीय गुण छिपे हुए हैं। लहसुन के सेवन से आप मोटापे के कारण होने वाली कई बीमारियों से भी बच सकते हैं। यहां कई तरीके बताए गए हैं, जिन्‍हें अपनी डेली डाइट का हिस्‍सा बनाकर वजन घटाने में आसानी होगी।

लहसुन की ग्रीन टी-

लहसुन की ग्रीन टी-

आपने शायद इसके बारे में पहले कभी ना सुना हो। लेकिन ये आयुर्वेदिक नुस्‍खा आपको वेटलॉस जर्नी में आपकी खूब हेल्‍प करेगा। ग्रीन टी में लहसुन डालकर आप ग्रीन टी को एक डिफरेंट ट्विस्ट दे सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले गर्म पानी में लहसुन की कलियां डालें और उसमें ग्रीन टी मिलाएं। अगर आप चाहें तो स्‍वाद के लिए इसमें थोड़ा सा शहद या अदरक भी मिला सकते हैं।

लहसुन की स्मूदी

लहसुन की स्मूदी

लहसुन की स्‍मूदी वेटलॉस का बेहतरीन ऑप्‍शन है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत स्मूदी से करते हैं, तो आप इसमें कच्चा लहसुन मिला लें। वजन घटाने के लिए इसमें लहसुन की एक कली डालें। जामुन और स्‍ट्रॉबैरी जैसे फलों के साथ लहसुन को मिलाकर बनाई गई स्मूदी पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ मेटाबोलिज्म में सुधार करती है, जिससे वजन घटाने का टास्‍क काफी आसान हो जाता है।

लहसुन एवोकैडो टोस्ट

लहसुन एवोकैडो टोस्ट

हर किसी को लहसुन पसंद नहीं होता। कई लोगों को तो इसकी स्‍मेल से भी नफरत होती है। ऐसे में अगर वेटलॉस के लिए आप लहसुन को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने की सोच रहे हैं, तो गार्लिक एवोकैडो टोस्ट बनाकर खाएं। इसे बनाना बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले पके हुए एवोकैडो को होल व्‍हीट टोस्ट पर लगाएं और इसके ऊपर किसा हुआ कच्चा लहसुन डालें। लहसुन के साथ मिलकर एवोकाडो की क्रीमी लेयर आपके नाश्ते को हेल्‍दी और टेस्‍टी बना देगी।

नींबू लहसुन का पानी-

नींबू लहसुन का पानी-

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो अपने दिन की शुरुआत एक गिलास नींबू-लहसुन का पानी पीकर कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्‍यादा मेहनत नहीं करनी। एक गिलास में आधा नींबू और फिर बारीक कटा हुआ लहसुन और ऊपर से गर्म पानी डालें। इस पानी को पीने से आपके मेटाबॉलिज्म में सुधार के साथ पाचन भी बेहतर होता है।

गार्लिक योगर्ट डिप-

गार्लिक योगर्ट डिप-

वजन घटाने के लिए अगर आप देसी नुस्‍खे पर यकीन करते हैं, तो गार्लिक योगर्ट के रूप में अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए दही में कद्दूकस किया हुआ अदरक मिलाएं। सबसे अच्‍छी बात है कि इसे किसी भी चीज के साथ आसानी से खाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button