छत्तीसगढ़

7. तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

कोरबा।  जिले के पाली थाना क्षेत्र के ईरफ मुख्य मार्ग स्थित ओव्हर ब्रिज के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। जिससे आवागमन घंटों बाधित रहा।

बता दें कि घटना आज सुबह 11 बजे की है, ग्राम ईरफ निवासी राुहल अपनी बाइक से बहन को छोड़ने ग्राम चैतमा आया था। जहां से वापस अपने गांव जाने निकला था, तभी चैतमा के पास निर्माणाधीन ओव्हरब्रीज के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने राहुल को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के आद आक्रोशित ग्रामीण मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। वहीं घटना के बाद नायब तहसीलदार ममता रात्रे मौके पर पहुंची मृतक के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराई और प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत करवाया। जिसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button