कांग्रेस ने जारी की अंतिम लिस्ट, सरायपाली विधायक का कटा टिकट, उत्तर से दोबारा कुलदीप सिंह जुनेजा!

छत्तीसगढ़ में चुनाव सरगर्मी काफी तेज है टिकट बंटवारे पर लेकर फंसी कांग्रेस ने अपनी अंतिम लिस्ट जारी की वहीं पर छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर में बसे सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक किस्मत लाल नंद का टिकट काट दिया गया साथ ही कसडोल विधानसभा के संसदीय सचिव एवं युवा कांग्रेस नेत्री विधायक शकुंतला साहू का भी टिकट काट दिया गया उनके जगह पर तेलगानी बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहू को टिकट दिया गया है साथ ही रायपुर उत्तर से टिकट के दावेदारों में लगे रायपुर महापौर के विरोध प्रदर्शन के बाद भी कुलदीप सिंह जुनेजा का टिकट नहीं काटा गया और उन्हें कांग्रेस पार्टी ने दोबारा विश्वास जताते हुए उत्तर विधानसभा से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है जिसे लेकर कुलदीप जुनेजा के समर्थकों में काफी उत्साह है।
छत्तीसगढ़ की सबसे बहुचर्चित सीट रायपुर उत्तर जिस पर रायपुर महापौर एजाज ढेबर लड़ना चाह रहे थे की पार्टी उन्हें उस सीट से टिकट दे जिसके लिए उन्होंने हर संभव प्रयास किया पिछले दिनों उनके समर्थकों द्वारा काफी बड़ा उग्र प्रदर्शन किया गया था जिसमें एक व्यक्ति ने स्वयं पर मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया था फिर भी कांग्रेस पार्टी ने उन्हें विधायक का उम्मीदवार नहीं बनाया।




