छत्तीसगढ़

9. डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए इन पौधों की पत्तियों का करें सेवन

आज के समय बच्चों से लेकर बड़ों में ब्लड शुगर बीमारी की समस्या आम हो गई है। लेकिन इस बीमारी के दौरान लोगों को अपने खान पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ब्लड शुगर के समय जरा सी भी लापरवाही आपके बॉडी में इंसुलिन के लेवल को खराब कर सकता है। डायबिटीज के पेशेंट्स को हर महीने इंसुलिन का इंजेक्शन लगवाना पड़ता है। लेकिन कई लोग इस इंजेक्शन का खर्च हर महीने नहीं उठा सकते हैं, ऐसे में वो इस इंजेक्शन को लगवाते ही नहीं हैं। ऐसे में आज हम उन लोगों के लिए कुछ घरेलु उपचार लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप घर में ही अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकेंगे। आज हम उन पौधों के बारे में बात करेंगे, जिसकी पत्तियों की मदद से आप अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर पाएंगे। तो आइए जानें…

एलोवेरा

एलोवेरा कई तरह की बीमारी के लिए यूज किया जाता है। कई दवाईयों में भी इसका इस्तेमाल होता है। एलोवेरा जेल का जूस ब्लड शुगर पेशेंट के लिए बहुत लाभकारी होता है। लेकिन जरूरी है कि इसे आप अपनी डाइट में रेगुलर शामिल करें। इसका सेवन करने से ना सिर्फ आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रेल रहता है, बल्कि आपकी स्किन और हेयर को भी काफी फायदे होते हैं

सोआ की पत्तियां

सोआ के पौधे की पत्तियां आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। ये आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे आप अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। कुछ दिनों में ही आपको इसके जदुई फायदे दिखने लगेंगे।

इंसुलिन का पौधा

इंसुलिन का पौधा आपको ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इंसुलिन की पत्तियों को लगातार एक महीने रोज खाने से आपका शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है। इंसुलिन के पौधे की पत्तियों को आप पाउडर बनाकर भी खा सकते हैं। इसकी पत्तियों को सुखाकर आप पीस लें, और पाउडर बना लें। शुगर को कंट्रोल करने के लिए ये रामबाण इलाद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button