छत्तीसगढ़

1. बिलासपुर के मैग्नेटो मॉल में लगी आग:तीसरी मंजिल से उठने लगा धुआं, लोगों में मची अफरातफरी, तत्काल खाली कराया गया मॉल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रामा मैग्नेटो माल में अचानक आग लग गई। यहां तीसरी मंजिल से धुआं निकलते देखकर आग लगने की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। मॉल को तत्काल खाली कराया गया। दमकल मौके पर पहुंचकर बेकाबू आग को बुझाने में जुटी है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

श्रीकांत वर्मा मार्ग के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक में रामा मैग्नेटो मॉल है। बताया जा रहा है कि मैग्नेटो मॉल में तीसरी मंजिल पर फूड प्लाजा के किचन में अचानक धुआं-धुंआ हो गया। देखते ही देखते धुओं का गुबार मॉल से बाहर उठने लगा। ,वहीं आग लगने की जानकारी मिलते ही मॉल प्रबंधन अपने कर्मचारियों समेत तीसरे माले पर पहुंच गए। इधर, आग लगने के बाद मॉल को खाली कराया गया।

धुआं भरते ही भागने लगे लोग
आग लगने के बाद मॉल के अंदर भी धुआं भरने लगा, जिसे देखकर वहां पहुंचे लोग दौड़ते हुए बाहर निकलने लगे। वहीं, मॉल के स्टाफ भी लोगों को बाहर निकालने के लिए मशक्कत करते रहे।

Related Articles

Back to top button