छत्तीसगढ़
1. ट्रक से टकराई यात्री बस, तीन की मौत, CM विष्णु ने की आर्थिक मदद की घोषणा

बालोद : नेशनल हाईवे- 30 पर चारामा घाट में हादसा हुआ है। बस और ट्रक की भिड़ंत में तीन यात्रियों की मौत हो गई। कई यात्री घायल है जिनका उपचार चारामा स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु ने दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट कर मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने और घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार हादसा आज सुबह साढ़े 10 बजे मरकाटोला घाट पर हुआ है। मामला बालोद के पुरूर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कल सड़क किनारे एक ट्रक पलट गई थी। जिसके बाद ट्रक को वहां से निकाला नहीं गया था। उसी ट्रक में यात्रियों से भरी बस टकरा गई।
हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई और 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस बलोद से बैलाडीला की ओर जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।



