छत्तीसगढ़

अनु जाति- जनजाति की समस्याओं को लेकर रिपब्लिकन पार्टी (आंबेडकर) ने दिया धरना

भोपाल।  रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आंबेडकर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिपकभाऊ निकाळजे एवं राष्ट्रीय महासचिव डा मोहनलाल पाटील की प्रमुख उपस्थिति में प्रदेश में दलितों पर बढ़ते अन्याय -अत्याचार, जाती प्रमाण पत्र के लिए वर्ष 1950 के रिकार्ड लाने की अनिवार्यता समाप्त करने, संविधान का बदलने की भाषा करनेवालों के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया गया।

डा बाबासहाब आम्बेडकर जयंती मैदान में आयोजित धरने में स्थानीय विधायक पी सी शर्मा के साथ पार्टी के नेताओं में  डा गोजु पाल, रामकिशन पाल, कैलाश वल्ले, प्रकाश रनवीर, मंगलचंद धुतलहरे, रामदास घोसले, दलित बन्सोड, यु जी चवरे, कुवरलाल रामटेके, आशा कांबले, दिलिप मस्के, भाऊराव भालेकर ने संबोधित किया । 

 

धनराज शेन्डे, दादाराव चक्रनारायण, सुरेन्द्रसिंह खडसे, अमजद सिद्दिकी, आकाश बोदडे, सुरेश वानखेड़े, गोपीनाथ वर्मा, राधेश्याम पटेल, फोगल बन्सोड, मनोहर तागडे, सिध्दार्थ पाटील, महादेव डोंगरे, संदिप मानकर, राहूल लोनारे, राहुल मेश्राम, दिनेश बागडे, रवि तायड़े, सुरेश मेश्राम, शिवाजी वाकोडे, रवि तायड़े , गोकुल लोख़ंडे, उमेश नारनवरे, शंकुतला बागडे, नेहा अहिरे , प्रभा गजभिए, कल्पना पाटील, कल्पना मानिक, राजु मेंन्ढे, विजय काके, विजय सुरडकर आदि उपस्थित थे। धरने में बढ़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। प्रदेश में दलित आदिवासीयों को न्याय दिलाने में असफल मध्यप्रदेश सरकार को बर्खास्त कर चुनाव करने की मांग रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आंबेडकर) ने इस सम्बन्ध में राष्ट्रपति एवं राज्यपाल एक ज्ञापन दिये जाने का निर्णय लिया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button