6. चाय के साथ ना खाएं बिस्कुट, नहीं तो हो सकते हैं डायबिटीज और हाई बीपी के शिकार

चाय के साथ बहुत से लोग बिस्कुट खाते हैं। अगर आप भी ऐसी चीजें चाय के साथ खाते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि ये चीजे आपके शरी को नुकसान पहुंचाती हैं। यह आपको डायबिटीज और हाई बीपी का शिकार बना देंगे। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चाय के साथ बिस्कुट खाने से कई सारी बीमारियों का खतरा रहता है। यह आपके डीएनए तक को नुकसान पहुंचा सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर
युवाओं में इन दिनों हार्ट अटैक के मामले ज्यादा आर रहा हैं। इसकी एक वजह चाय के बिस्कुट का सेवन भी हो सकता है। बता दें कि बिस्कुट में सोडियम की मात्रा ज्यादा होता है। जो ब्लड प्रेशर को बढ़ता है। जिससे हार्ट अटैक और दिल संबंधित बीमारियों के होने की संभावना बढ़ जाती है।
डायबिटीज
बिस्कुत को बनाने में रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल किया जाता है। जो इंसुलिन के अवशोषण में बाधा डाल सकता है। यह इंसुलिन हॉर्मोन को असंतुलित कर डायबिटीज का खतरा बढ़ाता है। साथ ही रिफाइंड फ्लोर भी पाचन के लिए खतरनाक है।
चाय के साथ खाएं ये चीज
चाय के साथ आप भुना चला खा सकते हैं। भुना चुना में इंसुलिन रेगुलेट कर शुगर कंट्रोल करता है। इसमें बी-कौम्प्लैक्स पाया जाता है जो इम्युनिटी को बूस्ट करता है। साथ ही इसमें डायजेशन बढ़ाने वाला फाइबर पाया जाता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम पाया जाता है। जो हड्डियों को मजबूत करता है।



