2. पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, एक महिला माओवादी ढेर, मौके से राइफल जब्त…

कांकेर। जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी सर्चिंग पर निकली थी। तभी पहले से घात लगाए बैठे माओवादियों ने अचानक से फायरिंग शुरू कर दी। इस जवाबी कार्रवाई में जवानों ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया है।
बता दें कि रविवार रात को जवानों की टीम 20 से 25 नक्सलियों के छिपे होने की सूचना पर सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान सोमवार सुबह लौटते वक्त बीनागुण्डा के जंगल में अचानक से फायरिंग शुरू हो गई। इसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भागे हैं। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ आधे घंटे से ज्यादा चली है। इस मुठभेड़ में जवानों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। मुठभेड़ की पुष्टि आईजी पी सुंदरराज ने की है। मुठभेड़ के बाद जवानों ने मौके से एक राइफल भी जब्त किया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। मारी गई महिला नक्सली की पहचान अब तक नहीं हुई है।



