छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

बिलासपुर: अवैध गैस सिलेंडर बिक्री होने की सही सूचना दें, होगी तुरंत कार्रवाई

खाद्य विभाग ने सात अक्टूबर को चार दुकानों में छापा मार कार्रवाई कर 72 गैस सिलेंडर जब्त की थी। गैस सिलेंडर बिक्री का खेल खुलेआम चल रहा,अवैध रूप से गैस सिलेंडर का उपयोग, जमाखोरी करने वालों की सूचना दे। सके बाद तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

बिलासपुर।  जिले में घरेलू गैस सिलेंडर बिक्री का खेल खुलेआम चल रहा है। खाद्य विभाग के नए अधिकारी ने एक माह जिले की व्यवस्था को समझने के बाद अचानक कार्रवाई शुरू कर दी है। खाद्य अधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि अवैध घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग और बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

खाद्य विभाग की टीम ने सात अक्टूबर को शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित 5 होटलों और 4 दुकानों में छापा मारा था। यहां नियम विरुद्ध उपयोग किए जा रहे कुल 72 गैस सिलेंडरों को जब्त की थी। खाद्य नियंत्रक अनुराग भदोरिया के निर्देश पर सहायक खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी, खाद्य निरीक्षक ओंकार सिंह ठाकुर, अजय मौर्य, श्याम ताम्रकार, शेख अब्दुल कादिर, मंगश कांत, धीरेन्द्र कश्यप और वसुधा राजपूत की चार अलग-अलग टीमें बनाकर शहर के होटलों और दुकानों में जांच की गई।
टीम ने शहर के सात होटलों और चार दुकानों की जांच की, जिसमें 75 गैस सिलेंडर अवैध रूप से उपयोग करते पाया। इनमें 23 छोटे गैस सिलेंडर, 44 घरेलू गैस सिलेंडर और पांच व्यवसायिक गैस सिलेंडर जब्त की गई। अधिकारी भदौरिया ने कहा कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध रूप से गैस सिलेंडर का उपयोग, जमाखोरी करने वालों की सूचना दे। सके बाद तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

यहां मिले अवैध सिलेंडर

अग्रसेन चौक स्थित चाइना बाउल से टीम ने चार गैस सिलेंडर, टीसीएल कंपनी से सात गैस सिलेण्डर और नारायण गेस्ट हाउस से छह गैस सिलेंडर जब्त किए गए। बुधवारी बाजार स्थित ओम साईं होटल से तीन गैस सिलेंडर, मुल्कराज होटल से एक गैस सिलेण्डर जब्त किए गए। पुराना बस स्टैंड स्थित बजरंग ट्रेडर्स से सात गैस सिलेण्डर,एसआर इंटरप्राइजेस से 18 गैस सिलेंडर और गुरुनानक ट्रेडर्स से 14 गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।

  • वहीं दुकानों और होटलों के बाहर लावारिस हालत में रखे सात गैस सिलेंडरों को जब्त किया गया। सभी दुकान व होटल संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3, 7 के तहत कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button