1. 52 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तबादला, लगभग 27 से ज्यादा थानों चौकियों में बदली कमान

कांकेर: 24 जुलाई को जारी आदेश के तहत जिले के 52 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अस्थायी तबादला किया गया है. आदेश में निरीक्षक से लेकर महिला आरक्षक तक सभी रैंक के कर्मी शामिल हैं. सभी को तत्काल नए पदस्थापना स्थल पर ज्वाइनिंग देने के निर्देश दिए गए हैं.
तबादला सूची में कई थाना प्रभारी बदले गए है. अंबर सिंह भारद्वाज रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर, कोमल भूषण पटेल चौकी प्रभारी हल्बा से थाना प्रभारी अंतागढ़, सुदर्शन सिंह ध्रुव रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी आमाबेड़ा, योगेन्द्र कुमार वर्मा चौकी प्रभारी दुधावा से थाना प्रभारी सरोना, सुरेन्द्र मानिकपुरी थाना कांकेर से थाना प्रभारी ताड़ोकी, मनीष नेताम को जिविशा कांकेर से चौकी प्रभारी दुधावा, आलोक सुबोध को अंतागढ़ से थाना प्रभारी कोडेकुर्से बनाया गया है. सतीश कुमार जाधव को ताड़ोकी से रक्षित केंद्र कांकेर भेजा गया है.
उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक के तबादले (SI और ASI का ट्रांसफर)
टिकेश मरकाम थाना कोयलीबेड़ा से थाना कोरर, टिकेश्वर यादव गोंडाहूर डीआरजी से थाना अंतागढ़, जीवधन यादव थाना कांकेर से थाना दुर्गूकोंदल, रविन्द्र कुमार भुआर्य थाना चारामा से थाना रावघाट, गंभीर पाण्डेय थाना कोरर से थाना ताड़ोकी, रविन्द्र कुमार ठाकुर थाना पखांजूर से थाना लोहत्तर, युवराज ध्रुव थाना बड़गांव से रक्षित केंद्र कांकेर, गजेंद्र गेंडरे दुर्गूकोंदल से थाना कोयलीबेड़ा, नोहरू राम नेताम लोहत्तर से थाना चारामा, हीरालाल गोटा थाना कांकेर से थाना दुर्गूकोंदल, यशवंत कोरेटी रक्षित केंद्र से रावघाट साइबर सेल, ममता साहू चौकी दुधावा से थाना कांकेर आरक्षक और महिला आरक्षक सूची में हरेंद्र सिंह, लोकेश्वर कश्यप, कुमेश कुमार, निलेश विश्वकर्मा, अरुण मंडावी, गजेंद्र नागवंशी, पुर्णानंद खरांशु, कमलेश मरकाम, दुवारू राम मंडावी, रविन्द्र नेताम, बिरेंद्र शेष, मनोज टोप्पा, दीपक ठाकुर, भारत लाल सिन्हा, गेंदलाल खड़हा, लिलेश राम सिन्हा, खेमराज जैन आरक्षक स्तर के कर्मियों के तबादले हुए हैं.
महिला आरक्षकों का भी ट्रांसफर
महिला आरक्षकों में अंजू कोराम को रक्षित केंद्र से महिला सेल, जहुरा साहू को थाना कांकेर से पखांजूर, अंजली गोटा को कांकेर से पखांजूर, दिनेश्वरी निषाद और सरस्वती गावड़े को चारामा से पखांजूर, अन्नपूर्णा नेताम हल्बा से बड़गांव, ललिता ठाकुर कोरर से रावघाट, सुमित्रा गोटा कोरर से पखांजूर, पदमा कुंजाम कोरर से लोहत्तर, अगसिया कोड़ोपी पखांजूर से कांकेर, अन्नपूर्णा नाग यातायात से थाना रावघाट, मंजीत जुर्री कोड़ेकुर्से से यातायात शाखा कांकेर भेजा गया है.
दीपक कुमार नाग को महिला सेल और गुलशन जैन को चौकी हल्बा, लिलिमा थाना दुर्गूकोंदल से थाना बड़गांव में पदस्थ किया गया है.
कांकेर पुलिस प्रशासन का उद्देश्य
पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए किया गया है. इससे जिलेभर में गश्त, जांच और आम जनता की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी.



