छत्तीसगढ़

5. सुपारी जैसा दिखने वाला यह मसाला खराब मूड कर देगा ठीक! अच्छी नींद भी लाएगा, इस तरह करें इस्तेमाल

सुपारी सा नजर आने वाला जायफल एक ऐसा मसाला है जो कि घरों में आसानी से मिल जाता है. कई फूड डिशेस को स्वादिष्ट बनाने वाला जायफल औषधीय गुणों से भरपूर है और कई बीमारियों में लाभ पहुंचाता है. जायफल एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं जो कि हार्ट डिजीज, लिवर डिजीज समेत अन्य बीमारियों से बचाव में मदद करती हैं. इसके साथ ही जायफल खराब मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है. ठीक से नींद न आने की समस्या में भी जायफल का उपयोग लाभकारी हो सकता है.
जायफल से बने तेल का उपयोग कई डेंटल प्रोडक्ट्स में किया जाता है. वेबएमडी के मुताबिक मुंह से दुर्गंध और दांतों की बीमारियों में जायफल असरदार होता है. इसमें फाइबर भी काफी पाया जाता है. आइए जानते हैं जायफल के हेल्थ बेनेफिट्स.

जायफल के फायदे

डेंटल हेल्थ – दांतों से जुड़ी समस्या हर दूसरे व्यक्ति के साथ रहती है. डेंटल प्रॉब्लम्स में जायफल काफी फायदेमंद होता है, यही वजह है कि ढेरों डेंटल प्रोडक्ट्स में जायफल के तेल का इस्तेमाल किया जाता है. इस मसाले में पायी जाने वाली एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज दांतों की बीमारी और बदबूदार सांसों के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया का खात्मा करती है.

मूड में सुधार – जायफल का सेवन खराब मूड को बेहतर बनाने में प्रभावी हो सकता है. एक स्टडी में ये पाया गया है कि जायफल में एंटी-डिप्रेसेंट गुण होते हैं जो कि मूड को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. हालांकि फिलहाल ये स्टडी चूहों पर की गई है, अभी इस तरफ और ज्यादा स्टडीज की जरूरत है.

बेहतर नींद – बदली लाइफस्टाइल का सबसे ज्यादा असर नींद पर हुआ है. बहुत लोग अच्छी नींद न आने की शिकायत करते हैं. ऐसे में जायफल का सेवन अच्छी और लंबे वक्त तक गहरी नींद लाने में मददगार हो सकता है.

जायफल इस्तेमाल के तरीके
 कॉफी, हॉट चॉकलेट, चाय या गर्म दूध में मिलाकर पिएं.
 मौसमी सब्जियों जैसे फूलगोभी, स्वीट पोटेटो में इस्तेमाल करें.
 ओटमील या दूसरे ब्रेकफास्ट में छिड़कें.
 लंच, डिनर में बनने वाली सब्जियों में करें इस्तेमाल.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button