छत्तीसगढ़

5. आफिस का ताला तोड़कर नकदी और लैपटाप पार

बिलासपुर : सरकंडा क्षेत्र के नूतन चौक में चोरों ने कार वासिंग सेंटर के आफिस का ताला तोड़कर 40 हजार स्र्पये और लैपटाप पार कर दिया। वास सेंटर के संचालक ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

मंगला के गंगा नगर में रहने वाले सेमसन विलियम वाहन खरीदी बिक्री का काम करते हैं। इसके साथ ही उनकी नूतन चौक के पास कार वासिंग सेंटर भी है। गुस्र्वार की शाम सात बजे वे अपने घर के राशन का सामान लेने के लिए गोलबाजार गए। इस दौरान उन्होंने अपने कर्मचारी भरत को आफिस बंद करने के लिए कहा था। इस पर कर्मचारी आफिस बंद कर अपने घर चले गया। रात करीब नौ बजे उनके ग्राहक ने स्र्पये मांगे। इस पर वे ग्राहक को स्र्ये देने के लिए आफिस आए। इस दौरान उनके आफिस का ताला टूटा था। ताला तोड़कर घुसे चोरों ने आफिस के गल्ले में रखे 40 हजार स्र्पये और लैपटाप पार कर दिया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button