राष्ट्रीय

हिमाचल में कांग्रेस को बहुमत 40 सीटें जीती, भाजपा 25 पर सिमटी,5 मंत्री भी हारे, CM जयराम ठाकुर का इस्तीफा

पिछले चार चुनाव का रिकॉर्ड देखें तो हर बार करीब आधे या उससे ज्यादा मंत्री चुनाव हार गए हैं। 2017 के चुनाव में कांग्रेस के CM वीरभद्र सिंह कैबिनेट के 11 में से 5 मंत्री चुनाव हार गए। 2012 में BJP सरकार में CM प्रेम कुमार धूमल के 10 में से 4 मंत्री चुनाव हार गए। 2007 में वीरभद्र सिंह ने एक साल पहले विधानसभा चुनाव कराए, लेकिन उनकी कैबिनेट के 10 में से 6 मंत्री अपनी सीट हार गए। इसी तरह 2003 में BJP के CM प्रेम कुमार धूमल की कैबिनेट के 11 में से 6 मंत्री जीत नहीं सके।

एम.डी. आरिफ की रिपोर्ट………

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जनता ने रिवाज कायम रखते हुए राज बदल दिया है। यानी, इस बार भी चुनाव में सत्ता बदली है। राज्य की 68 सीटों पर कांग्रेस ने बहुमत के लिए जरूरी 35 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस अब तक 40 सीटें जीत चुकी है,भाजपा को मात्र 25 सीटे मिली।

दो दिन पहले आए एग्जिट पोल के 8 सर्वे के मुताबिक हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला बताया गया है। इन सर्वे में भाजपा 32 से 40 के बीच यानी बहुमत के करीब दिख रही है। हालांकि, चार सर्वे में कांग्रेस पार्टी भी कहीं न कहीं बहुमत के आंकड़ों के इर्द-गिर्द नजर आ रही है। हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों पर इस बार यूं तो 412 प्रत्याशी मैदान में उतरे लेकिन यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में ही है।

छत्तीसगढ़ के यशश्वी मुख्यमंत्री मा. भूपेश बघेल जी ने हिमाचल प्रदेश के चीफ़ आब्जर्वर बनने पर कठिन परिश्रम से ज़मीनी स्तर पर रणनीति बनाते हुए संगठन को मज़बूत किया और हिमाचल के नेताओ और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाते हुए चुनाव लड़कर जीत हासिल की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय को भी हिमाचल चुनाव में अहम जिम्मेदारी दी गई थी जिसमे उन्होंने पार्टी के दायित्वों को निभाते हुए अपने कार्य क्षेत्र के प्रत्याशियों को जीत दिलाई।

017 के चुनाव में हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों में से भाजपा ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस ने 21 सीटें हासिल की थी। भाजपा ने जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया था। तब 6 एजेंसियों ने अपने सर्वे में भाजपा को बहुमत के साथ सरकार बनाने का अनुमान जताया था। यह अनुमान सही साबित हुआ था।

चुनाव को लेकर नेताओं के बयान…

  • हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने कहा- जनता के जनादेश का सम्मान होगा। मैं अब से थोड़ी देर में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दूंगा। नई सरकार को बहुत शुभकामनाएं। पीएम के सहयोग के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
  • हिमाचल में नतीजों से पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा- मोदी जी ने कई बार हिमाचल प्रदेश का दौरा किया, लेकिन क्या वे यहां सेंध लगा पाए? बीजेपी जानती थी कि राज्य में हारेगी, इसलिए पीएम मोदी बार-बार राज्य के दौरे पर आए।
  • कांग्रेस नेता और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा- बीजेपी खुद को हिमाचल प्रदेश में मजबूत मानती थी, पीएम मोदी और अमित शाह ने कई बार राज्य का दौरा किया, आज यहां कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button