रायपुर प्रेस क्लब में इस बार संगवारी पैनल से मोहन तिवारी बने अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर की करारी हार

एम डी आरिफ की रिपोर्ट….
प्रेस क्लब चुनाव को लेकर मतदाताओं में इस बार जमकर उत्साह दिखा। दोपहर में वोट डालने वालों की काफी लंबी कतार थी। अध्यक्ष पद पर मोहन तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिव्दंदी प्रफुल्ल ठाकुर (संकल्प पैनल) को 137 मतों से शिकस्त दी।
भूपेश जांगड़े संयुक्त सचिव उल्लेखनीय है कि रायपुर प्रेस क्लब में विभिन्न गुटों के बीच जो लंबे समय तक खींचतान मची रही उसी का नतीजा रहा चुनाव कराने में इस बार प्रशासन की भूमिका रही। मतदान सुबह 8 से शाम 4 बजे तक चला। प्रेस क्लब चुनाव को लेकर मतदाताओं में इस बार जमकर उत्साह दिखा। दोपहर में वोट डालने वालों की काफी लंबी कतार थी।
क्यों हारे प्रफुल्ल ठाकुर…
पूर्व अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने जिस तरीके से प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करते हुए रायपुर प्रेस क्लब में अपना झंडा गाड़ा था लेकिन पत्रकारों के हित में काम ना करते हुए मनमाने तरीके से अपने ही हितैसी पत्रकारों को रायपुर प्रेस क्लब की सदस्यता दे दी थी जिसे विपक्ष के रूप में चुनौती दिया गया इस चुनौती में प्रफुल्ल ठाकुर पूरी तरीके से मात खा गए रायपुर प्रेस क्लब जब तक स्वतंत्र रूप से काम कर रहे पत्रकारों को अपने प्रेस क्लब में सदस्यता नहीं देता तब तक उसकी गरिमा एवं प्रतिष्ठा पर हमेशा सवाल खड़े होते रहेंगे की आखिर प्रेस क्लब में क्यों स्वतंत्र पत्रकारो को जगह नहीं दी जाती अगर इस बार भी नवगठित टीम ऐसा करती है तो आने वाले समय में भी उनके इसी तरीके से हाल होगा”
अध्यक्ष पद पर मोहन तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिव्दंदी प्रफुल्ल ठाकुर (संकल्प पैनल) को 137 मतों से शिकस्त दी। मोहन को 268 एवं प्रफुल्ल को 131 मत मिले। महासचिव पद के लिए गौरव शर्मा ने संदीप शुक्ला को 41 मतों से शिकस्त दी। गौरव शर्मा को 192 एवं संदीप शुक्ला को 151 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर विजयी रहे दिलीप साहू को 121 वोट मिले, जबकि भोलाराम सिन्हा को 118 व राजेश सोनकर 117 मत पाकर बहुत ही कम से हारे।



