3. दत्तक ‘यातना’ केंद्र: मासूमों को थप्पड़, बाल पकड़ जमीन पर पटका; 6 साल तक के रहते हैं बच्चे, मैनेजर पर होगी FIR

शिवनगर स्थित दत्तक ग्रहण केंद्र में यहां प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी एनजीओ के माध्यम से पदस्थ हैं। जहां का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह बच्चों की बेदर्दी से पिटाई करती दिख रही है। सीमा ने एक बच्ची को पहले हाथ से मारा फिर बाल से पकड़ उठाकर जमीन पर पटक दिया। जमीन पर गिरी बच्ची को दोबारा फिर से खड़ा किया, एक बांह पकड़कर पलंग पर पटक दिया। बच्ची चीखती है, चिल्लाती है, रोने लगती है। लेकिन मैनेजर को उस पर तरस नहीं आया और पिटाई करती रही। दो आया वहां से गुजरती हैं। लेकिन किसी की हिम्मत नहीं होती है कि बच्चों के साथ हो रही बर्बरता को रोक सके। इसी दौरान एक बच्ची से मैनेजर सवाल जवाब करने लगती है। दूर खड़ी बच्ची को पास बुलाती है और फिर बाल पकड़ पिटाई शुरू कर देती है। बच्ची गिरती है तो उसे उठाकर मारपीट करती है। इसके बाद भी मैनेजर का गुस्सा शांत नहीं होता, वह गाली-गलौज करने लगती है।



