8. सर्दियों में इस तरह करें लौकी के जूस का सेवन, वजन के साथ कोलेस्ट्रॉल लेवल भी होगा कम, होगें ये फायदे

अधिकतर लोगों को लौकी की सब्जी खाना पसंद नहीं होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लौकी बेहद ही फायदेमंद सब्जी है? खासकर सर्दियों के मौसम में इसकी बनी सब्जी या फिर जूस पीना काफी हेल्दी होता है. यदि आपको इसकी सब्जी पसंद नहीं तो आप लौकी का जूस पीकर देखें. हालांकि, लौकी की तासीर ठंडी होती है, इसलिए जूस बनाने से पहले लौकी को उबाल लें, उसके बाद इसका जूस तैयार करें. इससे सर्दी-जुकाम नहीं होगी. लौकी में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे विटामिन सी, बी1, बी2, बी3, बी9 आदि. ये सभी एंटीऑक्सीडेंट की भूमिका निभाते हैं, जो शरीर को फ्री रैडिकल्स से सुरक्षित रखते हैं. इसके अलावा, लौकी के जूस में पौटैशियम, कैल्शियम, सोडियम, आयरन, फॉस्फोरस आदि भी होते हैं. आइए जानते हैं लौकी का जूस पीने के फायदे क्या होते हैं.
लौकी का जूस पीने के सेहत लाभ
अक्सर लोग सर्दियों में आलस के कारण घर से अधिक बाहर नहीं जाते हैं, जिससे वजन बढ़ने की समस्या शुरू हो जाती है. यदि आप लौकी का जूस पिएंगे तो वजन नहीं बढ़ेगा. इसके सेवन से शरीर डिटॉक्स होता है और वजन भी कम करने में कारगर है. बीबॉडीवाइज डॉट कॉम में छपी एक खबर के अनुसार, लौकी के जूस में कैलोरी और लिपिड्स कम होते हैं, जो इसे एक बेहतरीन वजन घटाने वाला पेय पदार्थ बनाते हैं. इसके अलावा, यह फाइबर में उच्च होता है, जिससे आपको लंबे समय तक पेट भरा होने का अहसास कराता है. इससे जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है और आप अत्यधिक खाने से बचे रहते हैं.
लौकी का जूस दिल की सेहत के लिए भी अच्छा है. यदि आप लगातार 90 दिनों तक खाली पेट लौकी का जूस पीते हैं तो इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कम हो सकता है. इस सब्जी में उच्च घुलनशील डायटरी फाइबर होता है, जो आपके रक्तचाप को संतुलित रखने में मदद करता है.
लौकी में उच्च मात्रा में कोलीन होता है. यह एक न्यूरोट्रांसमीटर है, जो मस्तिष्क की कोशिकाओं के स्वस्थ कामकाज में सहायता करता है. यह मानसिक बीमारियों से बचने में भी कारगर साबित हो सकता है. डिप्रेशन होने पर भी इस जूस का सेवन करने से लाभ हो सकता है.
लौकी का जूस पीने से सर्दियों में त्वचा संबंधित कई समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है. इससे ड्राई स्किन नहीं होती है. लौकी का जूस पीने से स्किन ग्लो करती है. चूंकि, लौकी का जूस नेचुरल क्लिंजर की तरह भी काम करता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, इसलिए त्वचा के साथ ही संपूर्ण सेहत के लिए यह जूस बेस्ट है.
यदि आपके बाल बहुत अधिक गिरते हैं तो आप लौकी का जूस पीने के साथ ही इसे बालों में लगा भी सकते हैं. स्कैल्प पर लौकी का जूस लगाएं और थोड़ी देर छोड़ दें. फिर बालों को साफ कर लें. ऐसा नियमित रूप से करने से सफेद बालों, गंजेपन की समस्या से बचे रहेंगे.
लौकी के जूस में कोलीन की मात्रा अधिक होती है. इसके सेवन से तनाव के स्तर को कम किया जा सकता है. एंग्जायटी के लक्षणों को भी कम करता है.
लौकी का जूस पीने से सर्दियों में त्वचा संबंधित कई समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है. इससे ड्राई स्किन नहीं होती है. लौकी का जूस पीने से स्किन ग्लो करती है. चूंकि, लौकी का जूस नेचुरल क्लिंजर की तरह भी काम करता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, इसलिए त्वचा के साथ ही संपूर्ण सेहत के लिए यह जूस बेस्ट है.
आपके बाल बहुत अधिक गिरते हैं तो आप लौकी का जूस पीने के साथ ही इसे बालों में लगा भी सकते हैं. स्कैल्प पर लौकी का जूस लगाएं और थोड़ी देर छोड़ दें. फिर बालों को साफ कर लें. ऐसा नियमित रूप से करने से सफेद बालों, गंजेपन की समस्या से बचे रहेंगे.



